अंतर्राष्ट्रीय

कनाडा में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, टोरंटो यूनिवर्सिटी के पास वारदात; 3 दिन में दूसरा भारतीय मर्डर

कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय मूल के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के पास 23 दिसंबर को 20 वर्षीय छात्र शिवांक अवस्थी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह टोरंटो में वर्ष 2025 की 41वीं हत्या बताई जा रही है। घटना के बाद कैंपस और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है, जबकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर जब अधिकारी मौके पर पहुंचे तो शिवांक को गोली लगी अवस्था में पाया गया। संदिग्ध पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो चुके थे। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत संपर्क करें।
भारतीय दूतावास ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वह पीड़ित छात्र के परिवार के संपर्क में है और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। दूतावास के अनुसार शिवांक एक भारतीय छात्र थे, हालांकि उनकी पढ़ाई को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं।
गौरतलब है कि टोरंटो में तीन दिनों के भीतर यह दूसरा भारतीय मूल के व्यक्ति की हत्या का मामला है। इससे पहले 20 दिसंबर को भारतीय महिला हिमांशी खुराना की उनके पार्टनर द्वारा हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही घटनाओं ने कनाडा में रह रहे भारतीय समुदाय और छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button