राष्ट्रीय

एफआईएच जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को पहला ब्रॉन्ज मेडल; पीएम मोदी ने टीम को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने पर भारतीय जूनियर हॉकी टीम को बधाई दी है। भारत ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अपना पहला कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रचा है।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि टीम की यह उपलब्धि देशभर के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। उन्होंने युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा, जोश और दृढ़ता की सराहना करते हुए इसे भारतीय खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

युवा टीम के इस प्रदर्शन ने भारतीय हॉकी के भविष्य को लेकर उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button