बलोद

1971 की जीत बलिदान से बना भारत का आत्मविश्वास बालोद में हुआ पूर्व सैनिकों का सम्मान

स्क्रिप्ट:- AVB
राज्य: छत्तीसगढ़
जिला: बालोद
जिला ब्यूरो: के पी चंद्राकर

भारत का आत्मविश्वास 1971 में केवल बढ़ा नहीं, बल्कि स्थायी हुआ। यह विजय सैनिकों की सूझबूझ, नेतृत्व और अदम्य इच्छाशक्ति का परिणाम थी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला में पूर्व सैनिकों ने भव्य सम्मान समारोह रखा गया था जिसमें आए हुए अतिथियों ने कहा कि विजय दिवस में उन्होंने यह दिखाया कि भारत केवल सहनशील नहीं, बल्कि निर्णायक भी है।पूर्व सैनिकों की कहानियाँ हमें सिखाती हैं कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और कर्तव्य मार्गदर्शक होते हैं।

विजय दिवस उन मूल्यों को स्मरण करने का अवसर है, जिन पर भारत की मजबूती टिकी है। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने क्षेत्र के जाने-माने मीडिया कर्मी को बेहतरीन कवरेज करने के लिए सम्मानित किया यह दिन युवाओं को यह समझाने के लिए है कि राष्ट्र निर्माण केवल सीमा पर नहीं, बल्कि समाज, शिक्षा, सेवा और ईमानदारी से भी होता है।

सैनिकों ने जो मार्ग दिखाया, उस पर चलना हमारा दायित्व है।1971 की विजय हमें यह विश्वास देती है कि भारत जब सही के लिए खड़ा होता है, तो इतिहास स्वयं उसका साथ देता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button