टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर अकलतरा में जश्न, ढोल-ताशे और आतिशबाजी के साथ मनाई खुशी

रिपोर्टर :मयंक
लोकेशन :अकलतरा
लोकेशनआईसीसी ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। जैसे ही न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा, अकलतरा में जश्न का माहौल बन गया।
अकलतरा के अनूप सिंह परिसर में आजाद ग्रुप अकलतरा की ओर से प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े पर्दे पर फाइनल मैच दिखाने का आयोजन किया गया था, जहां बड़ी संख्या में नगरवासी मैच देखने पहुंचे थे।




भारत की जीत तय होते ही लोग ढोल-ताशे और डीजे की धुन पर झूम उठे। क्रिकेट प्रेमियों ने नाचते-गाते हुए टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। पूरे परिसर में भारत माता की जय और टीम इंडिया के नारों से माहौल गूंज उठा। युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी इस शानदार जीत का आनंद लेते नजर आए।
जैसे ही आखिरी विकेट गिरा, लोग ढोल-ताशे और डीजे की धुन पर जमकर थिरकने लगे। इसके बाद नगरवासियों ने रैली निकालते हुए नगर के हृदय स्थल शास्त्री चौक पहुंचकर जमकर आतिशबाजी की।
ढोल-ताशों की गूंज और देशभक्ति के नारों के बीच पूरा नगर जश्न में डूबा नजर आया और सभी ने टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर की।






