जांजगीर-चांपा

भोजपुर चंपा के विद्यार्थियों का CSPDCL में औद्योगिक व शैक्षणिक भ्रमण, इलेक्ट्रिकल–इलेक्ट्रॉनिक ज्ञान बढ़ाया

भोजपुर

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोजपुर चंपा के व्यावसायिक शिक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष औद्योगिक और शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता है, ताकि उन्हें कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिल सके और संबंधित ट्रेड के कौशल सीखने में आसानी हो।

इस वर्ष भी इसी क्रम में, विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती उषा राठौर और वरिष्ठ शिक्षकों श्री नवनीत कुमार पटेल व श्री एस.आर. मनहर के मार्गदर्शन में, व्यावसायिक शिक्षक चंद्रशेखर माथुर के नेतृत्व में इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर ट्रेड के विद्यार्थियों को CSPDCL चंपा में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

भ्रमण के दौरान CSPDCL के असिस्टेंट इंजीनियर श्री कमलेश नेताम और जूनियर इंजीनियर श्रीमती प्रतिभा ने विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी। विद्यार्थियों ने ट्रांसफार्मर, रिले, बसबर, सर्किट ब्रेकर, पैनल, हाई वोल्टेज मोटर, लो वोल्टेज मोटर, VCB और अन्य उपकरणों को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा।

इस अनुभव से विद्यार्थियों ने न केवल तकनीकी उपकरणों की कार्यप्रणाली समझी, बल्कि उनके संचालन और सुरक्षा उपायों के बारे में भी जानकारी हासिल की। प्राचार्य श्रीमती उषा राठौर ने कहा कि इस तरह के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों में व्यावसायिक कौशल बढ़ाने के साथ-साथ उनकी पेशेवर तैयारी को भी मजबूत करते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button