जांजगीर-चांपा

नवागढ़ पुलिस की पहल, ग्राम सेमरा में नशा मुक्ति व सायबर जागरूकता रैली

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा


जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत नशा मुक्ति और सायबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम सेमरा में भव्य जन-जागरूकता रैली निकाली गई।
यह रैली पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे के नेतृत्व में आयोजित की गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया और अवैध शराब के खिलाफ सशक्त संदेश दिया गया।
इसके साथ ही पुलिस द्वारा सायबर अपराधों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, सायबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों से सतर्क रहने, अंजान लिंक पर क्लिक न करने तथा ओटीपी किसी के साथ साझा न करने की आवश्यक जानकारी दी गई।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार और सायबर अपराधों के विरुद्ध यह जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button