छत्तीसगढ़सक्ती

अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी तनु चंद्रा चोटिल, मुंबई में आज सर्जरी — मदद की गुहार

सक्ती, छत्तीसगढ़

लाला उपाध्याय

सक्ती जिले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है।छत्तीसगढ़ की अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी तनु चंद्रा खेल के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गई हैं। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में 24 दिसंबर को आयोजित मैच के दौरान उनके पैर में गहरी चोट लग गई, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज तनु चंद्रा के पैर की सर्जरी होनी तय है, और इसी बीच उनके परिवार ने इलाज के लिए राज्य सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। तनु के पिता का कहना है कि इलाज का खर्च बहुत अधिक है, और वे चाहते हैं कि सरकार इस उभरती प्रतिभा के साथ खड़ी हो।बताते चलें कि सक्ती जिले के ठठारी गांव की रहने वाली तनु चंद्रा कई बार राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। लेकिन अब चोट की वजह से उनका करियर चुनौती के मोड़ पर खड़ा दिखाई दे रहा है।परिवार और प्रदेश के खिलाड़ी समुदाय को उम्मीद है कि सरकार और खेल विभाग आगे आकर तनु की मदद करेगा… ताकि ये सुनहरा सफर रुकने ना पाए।फिलहाल हम सभी की दुआएं तनु चंद्रा के साथ हैं — जल्द स्वस्थ हों, यही प्रार्थना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button