छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अंतर्राज्यीय लूट गिरोह का भंडाफोड़, अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा/लोकेशन -अकलतरा

जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी ब्रेकिंग खबर सामने आई है, जहां थाना अकलतरा पुलिस ने अंतर्राज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अमलीपाली से चोरी की गई इक्को कार का इस्तेमाल बिलासपुर के एक ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों की लूट के लिए किया था। पूरी कार्रवाई में छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश पुलिस का समन्वय देखने को मिला है।


थाना अकलतरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमलीपाली गांव से चोरी हुई इक्को कार के मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी दुष्यंत, निवासी ग्राम अमलीपाली द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 16–17 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपियों ने उनकी इक्को कार क्रमांक CG-13-N-0999 चोरी कर ली थी। इस पर अपराध क्रमांक 95/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि यही वाहन सरकंडा थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर लूट के मामले में प्रयुक्त हुआ है। आरोपियों ने इस इक्को कार का उपयोग कर महालक्ष्मी ज्वेलर्स में सोना-चांदी और नकदी की करोड़ों रुपये की लूट को अंजाम दिया था।
वारदात की योजना
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले अंबिकापुर से एक मोटरसाइकिल चोरी की, फिर अमलीपाली से इक्को कार चोरी की। इन दोनों वाहनों का इस्तेमाल कर पांचों आरोपियों ने ज्वेलरी शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद वाहन घटनास्थल पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें बिलासपुर पुलिस ने मौके से जप्त किया।
अंतर्राज्यीय कार्रवाई
बिलासपुर पुलिस की सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई। मिर्जापुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद बिलासपुर पुलिस आरोपियों को छत्तीसगढ़ लेकर आई, जहां तकनीकी जांच में इंजन और चेसिस नंबर का मिलान किया गया, जो अमलीपाली से चोरी हुई इक्को कार से पूरी तरह मेल खाता पाया गया।
पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
विजय लाम्बा (52 वर्ष) – उत्तम नगर, द्वारका, दिल्ली
विनोद उर्फ बिनू प्रजापति (33 वर्ष) – अनूपपुर, मध्यप्रदेश
करीमखान (23 वर्ष) – बरेली, उत्तर प्रदेश
इरफान अली – सीपत, बिलासपुर
मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित गुंगवा – गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button