मुंद्रा पोर्ट पहुंचा ‘जग लाडकी’ टैंकर, 80,800 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचा

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय झंडे वाला ‘जग लाडकी’ टैंकर सुरक्षित रूप से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पहुंच गया है। इस टैंकर में करीब 80,800 मीट्रिक टन कच्चा तेल लदा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, यह टैंकर संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह बंदरगाह से रवाना हुआ था। खास बात यह है कि टैंकर ने ऐसे समय अपनी यात्रा पूरी की, जब क्षेत्र में तेल टर्मिनलों पर हमलों के कारण हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।

बताया जा रहा है कि 14 मार्च को जब ‘जग लाडकी’ फुजैराह में कच्चा तेल लोड कर रहा था, उसी दौरान वहां हमला हुआ था। इसके बावजूद टैंकर सुरक्षित रूप से रवाना हुआ और बिना किसी बाधा के भारत पहुंचने में सफल रहा।
यह हाल के दिनों में संघर्ष प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित लौटने वाला तीसरा भारतीय टैंकर है। इससे पहले ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ नाम के एलपीजी कैरियर भी बड़ी मात्रा में गैस लेकर भारत पहुंचे थे।
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच इस टैंकर का सुरक्षित पहुंचना भारत की ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा




