जांजगीर-चांपा

जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल, बलौदा: विज्ञान, कला और सृजनशीलता का अद्भुत संगम—स्टूडेंट्स की प्रतिभा ने जीता दिल

जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल, बलौदा
साइंस, आर्ट और क्राफ्ट एग्ज़ीबिशन 2025

जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल, बलौदा में आज शिक्षा, रचनात्मकता और विज्ञान का शानदार मिश्रण देखने को मिला…स्कूल परिसर में साइंस एग्ज़ीबिशन, आर्ट एग्ज़ीबिशन, और क्राफ्ट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला जांजगीर-चांपा के बलौदा स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर डॉ. गिरिराज, डॉ. सचिन यादव, टी. राजीव श्रीवास्तव, नवल किशोर सिंह, और प्रिंसिपल सुरेंद्र सड़ंगी ने किया।
दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्रों के जोश और प्रतिभा ने सभी का मन मोह लिया।

कला प्रदर्शनी में बच्चों की कल्पनाशक्ति और अभिव्यक्ति स्पष्ट दिखाई दी।
रंगों से भरी पेंटिंग, सुंदर स्केच, थीम-बेस्ड पोस्टर और क्रिएटिव आर्टवर्क…
हर कृति बच्चों की सोच, भावनाओं और कलात्मक संवेदनशीलता को बखूबी बयान करती दिखी।क्राफ्ट सेक्शन में बच्चों ने साबित किया कि बेकार सामग्री भी कितनी उपयोगी बन सकती है।
कागज़, मिट्टी, लकड़ी, प्लास्टिक और प्राकृतिक वस्तुओं से तैयार की गई सुंदर क्राफ्ट आइटम्स ने पर्यावरण संरक्षण और रीसायक्लिंग का मजबूत संदेश दिया।


स्टूडेंट्स के हाथों का हुनर और सृजनशीलता प्रदर्शनी में साफ झलक रही थी।
साइंस एग्ज़ीबिशन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।


छात्रों ने ऊर्जा, अंतरिक्ष, रोबोटिक्स, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य विज्ञान, भौतिक और रसायन विज्ञान से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए।
कहीं सोलर सिस्टम का वर्किंग मॉडल, कहीं रोबोकिट, तो कहीं प्रदूषण नियंत्रण के प्रोजेक्ट…
बच्चों की वैज्ञानिक सोच और नवाचार क्षमता ने दर्शकों को प्रभावित किया। “सीखना केवल किताबों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रयोग, कल्पना और सृजन से ही शिक्षा पूर्ण होती है।”जय भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल की यह प्रदर्शनी बच्चों के ज्ञान और कौशल को मंच देने का उत्कृष्ट उदहारण साबित हुई।


अभिभावकों और आगंतुकों ने भी छात्रों के प्रयासों की जमकर सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button