जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा को मिली बड़ी सौगात,मुख्यमंत्री ने किया साइबर थाने का वर्चुअल उद्घाटन

​जांजगीर-चांपा

​जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और तकनीकी सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा आज दोपहर 1 बजे जांजगीर-चांपा के नए साइबर थाने का वर्चुअल माध्यम से विधिवत उद्घाटन किया गया।

​ यह नया साइबर थाना जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम जांजगीर-चांपा में संचालित होगा।
​ मुख्यमंत्री ने राजधानी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर इस थाने का लोकार्पण किया।

थाना बनने से ​ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल वित्तीय ठगी के मामलों की त्वरित जांच और समाधान करना आसान होगा,

​इस गरिमामयी अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल युग में नागरिकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और यह थाना जांजगीर-चांपा के निवासियों को साइबर अपराधियों से सुरक्षा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगा।

इस उद्घाटन समारोह में जिले के समस्त पत्रकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था,
साइबर अपराध की शिकायत के लिए अब जिला वासियों को भटकना नहीं पड़ेगा, वे सीधे कंट्रोल रूम स्थित इस विशेष थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button