जांजगीर-चांपा

पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हत्या, जांजगीर-चांपा पुलिस ने 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- जांजगीर-चांपा / नैला


जांजगीर-चांपा जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है,
जहां पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक,
प्रार्थी राकेश सूर्यवंशी, निवासी सिवनी-नैला की रिपोर्ट पर
यह मामला दर्ज किया गया।
प्रार्थी के अनुसार उसका छोटा भाई रोशन सूर्यवंशी उर्फ छोटे दादू,
टेंट का कार्य करता था और 07 फरवरी की रात करीब 10 बजे
अपने दोस्त के साथ गांव के तालाब की ओर घूमने निकला था।
रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि
नशा करने की बात को लेकर
आशीष सूर्यवंशी और अतुल महंत से उसका विवाद हो गया,
जिसके बाद आरोपियों ने
धारदार हथियार से पेट पर प्राणघातक हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल रोशन सूर्यवंशी को
परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे।
फरारी के दौरान आरोपी आशीष सूर्यवंशी ने
नैला निवासी यशवंत यादव पर भी
धारदार हथियार से हत्या की नीयत से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया,
जिस पर अलग से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर
साइबर थाना, कोतवाली एवं नैला चौकी की संयुक्त टीम गठित की गई,
जिसने अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है।
उनके कब्जे से 02 नग धारदार चाकू और एक मोटरसाइकिल भी जप्त की गई है।
फिलहाल दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर
आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button