जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को दबोचा—न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जांजगीर-चांपा

जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और गाली-गलौज के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे महिला सुरक्षा अभियान के तहत यह कार्रवाई अकलतरा थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 नवंबर 2025 की शाम पीड़िता रास्ते से गुजर रही थी, तभी आरोपी भोला उर्फ दिनेश घिरही (उम्र 25 वर्ष), निवासी गुरुघासीदास चौक अकलतरा, ने उसे बेइज्जती की नीयत से रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता के विरोध और चिल्लाने पर आरोपी ने न केवल अश्लील गालियां दीं, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की।

पीड़िता की शिकायत पर अकलतरा थाना पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 74 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया और मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला सुरक्षा के मामलों में शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए जिले में निरंतर कार्रवाई जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button