जांजगीर-चांपा पुलिस ने 32 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

लोकेशन – जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
ब्रेकिंग न्यूज़ जांजगीर-चांपा से। थाना सारागांव पुलिस ने 32 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अनिल कुमार सूर्यवंशी, उम्र 26 वर्ष, निवासी परसापाली है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा, श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस ने रेड अभियान चलाकर अनिल कुमार को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 2,560 रुपये है, बरामद की गई।
आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक महेश राम केवट, और अन्य जवानों अर्जुन जांगड़े, गोवर्धन टाइगर, दुर्गेश सूर्यवंशी एवं रामायण कवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




