जांजगीर-चांपा

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग दिनांक 12.01.26

  • महिला सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान का हुआ समापन कार्यक्रम ऑडिटोरियम हॉल, जांजगीर में
  • जागरूकता अभियान के समापन के दौरान मेहंदी, रंगोली प्रतियोगिता एवं क्विज क्वेश्चन का भी आयोजन किया गया
  • जिसमें अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास की बालिकाएं तथा भीमा तालाब एवं वार्ड क्रमांक 13 जांजगीर के महिला कमांडो तथा पतंजलि महिला समूह एवं vip सखी समूह के अलावा अन्य लोग भी शामिल हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा पुलिस रजत जयंती के अवसर पर CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में जिले में महिला सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान दिनांक 01 जनवरी से 11 जनवरी तक चलाया गया।

इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा कानून संबंधी जानकारी से अवगत कराना था।

अभियान के दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता सत्र, ग्राम सभाओं, कार्यशालाओं, संवाद कार्यक्रमों तथा पंपलेट वितरण के माध्यम से महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पॉक्सो अधिनियम, महिला हेल्पलाइन नंबर 112/181 आदि की जानकारी दी गई।

इस जन जागरूकता अभियान का समापन कार्यक्रम दिनांक 11.01.2026 को ऑडिटोरियम हॉल, जांजगीर में आयोजित किया गया जिसमें पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संगठन, महिला समूह, छात्र- छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर CSP जांजगीर ने महिलाओं से निर्भीक होकर अपराधों की सूचना देने, कानून का सहयोग करने तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button