जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़

मुकुंद मल्टीप्लेक्स में मारपीट करने वाली दोनों लड़कियाँ गिरफ्तार

दिनांक : 07 दिसंबर 2025

शहर के मुकुंद मल्टीप्लेक्स परिसर में मारपीट कर उत्पात मचाने वाली दो लड़कियों को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई

पीड़िता ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05 दिसम्बर 2025 को दोपहर लगभग 3:00 बजे वह मुकुंद मल्टीप्लेक्स के टिकट काउंटर के पास खड़ी थी। उसी दौरान दो लड़कियाँ वहां पहुँचीं और पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगीं। विरोध करने पर दोनों ने पीड़िता के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना के दौरान दोनों लड़कियों ने अपने परिचित लड़कों को भी मौके पर बुला लिया। उनके सामने पीड़िता और उसकी बहन के साथ अश्लील गाली-गलौज और मारपीट की गई। हल्ला होने पर आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो बाद में वायरल हो गया।

तीन लड़के प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में भेजे गए जेल

मारपीट में सहयोग करने वाले तीन लड़कों के विरुद्ध पुलिस ने पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

मारपीट में सहयोग करने वाले युवक

  1. राहुल बरेठ, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम महुदा, चांपा
  2. राहुल बरेठ, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम महुदा, चांपा
  3. रामधन बरेठ, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम महुदा, चांपा

पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई

वायरल वीडियो के आधार पर चांपा पुलिस ने तत्काल दोनों लड़कियों के विरुद्ध मारपीट का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया। साथ ही तीनों लड़कों को भी विधि-सम्मत कार्रवाई के अंतर्गत जेल भेजा गया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी/कर्मचारी

इस कार्रवाई में —
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चांपा),
उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा,
उप निरीक्षक सिलमनी टोप्पो,
आरक्षक वीरेश सिंह,
आरक्षक भूपेंद्र गोस्वामी
— का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button