जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़

  • नैला रोड स्थित महावीर किराना स्टोर्स दुकान से शटर तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में चौकी नैला पुलिस को मिली सफलता
  • पुलिस की रात्रि गश्त की सक्रियता से आरोपी को पकड़ा गया
  • आरोपी के कब्जे से चोरी किए सिगरेट, गुटखा बरामद
  • आरोपी के विरूध्द धारा BNS. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
  • आरोपी -स्वतंत्र यादव पिता शान्ति लाल यादव उम्र 23 वर्ष निवासी बीटीआई चौक जांजगीर
  • प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06/01/26 की रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नैला रोड स्थित महावीर किराना स्टोर्स दुकान से दुकान का शटर उठाकर नगद रकम व सामान चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर चौकी नैला में अपराध क्रमांक 29/26 धारा 331(4),305(a) भा.न्या.सं. कायम कर विवेचना में लिया गया। चोरी की प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये माल मशरुका की पतासाजी की जा रही थी कि जरिये थाना जांजगीर के रात्रि गस्त अधिकारी से सूचना प्राप्त हुआ की कुछ लोग देर रात टोली बनाकर दुकान के शटर का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे थे जिनको मुस्तदी एवं तत्परता से मौके से पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर घटना दिनांक को रात्रि में नैला रोड स्थित महावीर किराना स्टोर्स दुकान से दुकान का शटर उठाकर दुकान से सिगरेट के डिब्बे, डियो और नगद रकम चोरी कर आपस में बाँट लिये थे, जिसे बरामद किया जाकर मुख्य आरोपी स्वतंत्र यादव को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे चौकी प्रभारी नैला उप निरीक्षक भवानी सिंह, सउनि शेख सफीक खान. प्र.आर. रूद्र कश्यप, आर0 डिकेश्वर साहू, जयप्रकाश टन्डन, भुवनेश्वर पटेल, अश्वनी मार्बल एवं थाना जांजगीर के प्र.आर. राकेश राठौर एवं समस्त रात्रि गस्त पार्टी का विषेश योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button