जांजगीर-चांपा

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 02.01.26

यातायात जांजगीर पुलिस की “हेलमेट जन जागरूकता रैली का आयोजन

लोकेशन – जांजगीर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा

01 जनवरी 2026 से पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में यातायात पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा आज दिनांक 02 जनवरी 2025 को हेलमेट जन जागरूकता बाईक रैली आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में CSP योगिताबाली खापर्डे द्वारा हरी झण्डी दिखाकर उक्त रैली को रवाना किया गया।पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर से प्रारंभ किया जाकर कचहरी चौक, नेता जी चौक होते हुए नैला रेलवे स्टेशन चौक तक, किया बाद वापस नेता जी चौक से लिंक रोड होते हुए पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर आया। हेलमेट बाईक रैली में जिले के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा दोपहिया वाहन चलाकर आम नागरिकों को दोपहया वाहन चालने के दौरान अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस हेलमेट जागरूकता रैली का उद्देश्य

सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु व गंभीर चोटों को कम करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों व पीछे बैठने वाले यात्रियों को हेलमेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूक करना है।

हेलमेट का उपयोग सिर की चोटों से बचाव में अत्यंत प्रभावी है और यह जीवन रक्षक साबित होता है। रैली के माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित गति, और जिम्मेदार ड्राइविंग के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही, यह संदेश दिया गया कि हेलमेट पहनना केवल कानून का पालन नहीं, बल्कि स्वयं और परिवार की सुरक्षा का संकल्प है।

जिले में सड़क दुर्घटना से हुई कुल मृत्यु में लगभग 62% दोपहिया वाहन चालक की मृत्यु हुई हैं। सड़क दुर्घटना के विक्टिम में दुपहिया वाहन चालक ही सबसे बड़े स्टेकहोल्डर है। अतः जिले के लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एवं उसकी आवश्यकता को समझाने के लिए यह रैली निकाली गई है।

पुलिस विभाग आमजन से अपील करता है कि वे नियमित रूप से मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें, नाबालिगों को वाहन न चलाने दें, और सड़क सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाएं। इस सामूहिक प्रयास से ही सुरक्षित सड़कों का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button