जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 20/01/26

- अपहृत नाबालिक बालिका को 03 दिवस के भीतर खोज निकालने में थाना बलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
- आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर किया उनके साथ अनाचार
- आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2),96,64 (M), 65(1) BNS 4,6 पाक्सो के तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
- आरोपी सुनील कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी पचरी थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि एक नाबालिग बालिका को दिनांक 16.01.2026 को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अज्ञात आरोपी व अपहृता की पतासाजी किया जा रहा था । विवेचना दौरान दिनांक 19.01.2026 को नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया जाकर आरोपी सुनील कश्यप को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा सउनि प्रतिभा राठौर प्र.आर. मुकेश यादव व थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




