जांजगीर-चांपा

स्टंटबाजी करने वालों पर जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वाहन जब्त

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा


जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाही की है। थाना सिटी कोतवाली और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के मुख्य मार्गों पर वाहनों से बाहर निकलकर स्टंट करने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप और सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापरडे को अवगत कराया गया, जिसके बाद सख्त निर्देश जारी किए गए। जांच में सामने आया कि गणपति ऑटो डील के मालिक द्वारा सेकंड हैंड गाड़ियों के डिस्प्ले के लिए कर्मचारियों और ड्राइवरों के साथ वाहनों को शहर में निकाला गया था, जहां यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। पुलिस टीम ने चारों वाहनों को पकड़कर सुरक्षार्थ थाना लाया और ऑटो डील के मालिक को तलब कर पूछताछ के बाद सभी वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, निरीक्षक लल्लन पटेल यातायात, उप निरीक्षक विनोद जाटवार, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, मुकेश पांडेय, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, प्रकाश चंद्र राठौर और आरक्षक विनोद राठौर की अहम भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button