छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा पुलिस का जागरूकता अभियान, गांव-गांव पहुंचकर नशा और साइबर अपराध के खिलाफ चेतावनी

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा /लोकेशन – जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा नशा मुक्ति और साइबर जागरूकता को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बुडगहन में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों और साइबर अपराध से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को अवैध शराब के खिलाफ सशक्त संदेश दिया गया। साथ ही ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, अंजान लिंक पर क्लिक करने और ओटीपी साझा करने से होने वाले खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबार, अवैध शराब और सामाजिक अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




