होली पर हाई-टेक सुरक्षा: जांजगीर-चांपा पुलिस की ड्रोन से कड़ी निगरानी

रिपोर्टर नाम-ब्यूरो रिपोर्ट/लोकेशन-जांजगीर-चांपा
होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को हाई-टेक कर दिया है। जिले में पहली बार जापानी तकनीक से लैस 03 ड्रोन के जरिए संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर 24×7 हवाई निगरानी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि ड्रोन मॉनिटरिंग से संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी और ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर ढंग से संचालित की जा सकेगी।
जिला जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा होली पर्व की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रोन तकनीक से विशेष निगरानी का निर्णय लिया गया है।

ड्रोन के माध्यम से—
प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों की निगरानी
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर
संकीर्ण गलियों और दुर्गम क्षेत्रों में हवाई निगरानी
ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु रियल-टाइम मॉनिटरिंग
पुलिस द्वारा जिले के 03 अलग-अलग स्थानों से ड्रोन उड़ाकर सतत निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।






