जांजगीर-चांपा

गणतंत्र दिवस पर जांजगीर-चांपा पुलिस की जनजागरूकता झांकी को मिला द्वितीय स्थान

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- जांजगीर-चांपा


गणतंत्र दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा प्रस्तुत की गई जनजागरूकता झांकी ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर पुलिस विभाग को गौरवान्वित भी किया।


पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन तथा सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में 26 जनवरी को पहली बार जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग की जनजागरूकता झांकी को परेड ग्राउंड, हाई स्कूल मैदान में भव्य रूप से प्रस्तुत किया गया।

इस झांकी के माध्यम से पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी और आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया, जिसे गणतंत्र दिवस समारोह में उपस्थित जनसमुदाय ने भरपूर सराहा।

झांकी में चार प्रमुख अभियानों को विशेष रूप से दर्शाया गया।
पहला — नारी शक्ति एवं नशा मुक्ति अभियान, जिसमें झांकी के आगे और पीछे महिला कमांडो टीम की सशक्त उपस्थिति देखने को मिली। ये महिला कमांडो गांव-गांव जाकर शराब सेवन और अवैध शराब बिक्री की सूचनाएं एकत्र कर समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

दूसरा — ऑपरेशन उपहार, जिसके तहत दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और निःशुल्क हेलमेट वितरण कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है।

तीसरा — सड़क सुरक्षा मितान योजना, जिसके माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार और अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाती है। ऐसे मददगार नागरिकों को राहवीर योजना के तहत सम्मानित भी किया जाता है।

चौथा — स्वरोजगार योजना (विजय श्री फाउंडेशन), जिसके अंतर्गत जिले के आदिवासी गोड़ समाज के लोगों को फिनाइल, कार वॉश जैसे कार्यों से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पहल से लोग शराब निर्माण छोड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

जांजगीर बाजार पारा, भीमा तालाब, जर्वे, कोटमीसोनर चांगेरी, अकलतरा साकर, चांपा कोसमदा और अमोरा क्षेत्र की महिला कमांडो इस झांकी का अहम हिस्सा रहीं।
उक्त जनजागरूकता झांकी को गणतंत्र दिवस समारोह में अत्यंत सराहना मिली और प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button