जांजगीर-चांपा

फर्जी क्राइम ब्रांच बनकर ठगी: जांजगीर-चांपा पुलिस की सख्त चेतावनी

रिपोर्टर शुभांशु मिश्रा
लोकेशन जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस की ओर से एक अहम ब्रेकिंग अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस ने आम नागरिकों को फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले चोर और उठाईगिरी गिरोह से सतर्क रहने की सख्त चेतावनी दी है।
पुलिस के अनुसार, हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर क्षेत्र में कुछ शातिर गिरोह सक्रिय हैं, जो खुद को क्राइम ब्रांच पुलिस बताकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। आरोपी यह कहकर लोगों को रोकते हैं कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है और इसी बहाने सोने की चेन, अंगूठी जैसे गहने उतरवाकर उठाईगिरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।


जांजगीर-चांपा पुलिस ने साफ किया है कि पुलिस कभी भी चेकिंग के नाम पर किसी व्यक्ति से पहने हुए गहने नहीं उतरवाती। यह पूरी तरह से ठगी का तरीका है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि इस तरह का कोई संदिग्ध व्यक्ति या घटना दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी थाना या चौकी में सूचना दें। किसी भी अजनबी के कहने पर अपने गहने न उतारें और पूरी सतर्कता बरतें।
जांजगीर-चांपा पुलिस का कहना है कि नागरिकों की सतर्कता ही ऐसे अपराधों पर सबसे बड़ा अंकुश है। सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button