जांजगीर-चांपा: पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने बिर्रा क्षेत्र में आदिवासी गोड़ समाज के बीच नशा मुक्ति और स्वरोजगार जागरूकता अभियान को दी नई गति”

जांजगीर-चांपा
जिले में सामाजिक पुलिसिंग को मजबूत बनाने और नशा मुक्ति जागरूकता को गति देने की दिशा में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) लगातार प्रभावी पहल कर रहे हैं। इसी क्रम में 25 नवंबर को थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम घिवरा और करनौद में बड़ा नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आदिवासी गोड़ समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की प्रमुख बातें
पुलिस अधीक्षक स्वयं आदिवासी समाज के बीच पहुंचे और नशा मुक्ति, जुआ, सट्टा तथा अवैध शराब से होने वाले दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी।
ग्राम घिवरा, बिर्रा, करनौद, गोमदा, गोविन्दा के आदिवासी गोड़ समाज के महिला–पुरुषों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की।
लोगों को बताया गया कि शराब सेवन से परिवार बिखरता है, आर्थिक हालत कमजोर होती है और बच्चों की शिक्षा पर गहरा असर पड़ता है।
उन्होंने साफ कहा कि “जिस बच्चे को सही शिक्षा मिलती है, वह कभी अपराध के रास्ते पर नहीं चलता”।
स्वरोजगार और कौशल विकास पर विशेष चर्चा
पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने आदिवासी समाज को मुख्यधारा और आर्थिक मजबूती से जोड़ने के लिए स्वरोजगार, कौशल विकास, मत्स्य पालन, बिहान समूह तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कार्यक्रम में उन लोगों की सफलता भी बताई, जिन्होंने पहले अवैध शराब निर्माण करते थे लेकिन पुलिस और प्रशासन की मदद से अब मुख्यधारा से जुड़कर स्वरोजगार कर रहे हैं—
रोहित साहू निवासी मुलमुला
श्रवण कुमार निवासी कमरीद
ये दोनों अब मशरूम उत्पादन, गेंदा फूल जैसी कृषि गतिविधियों से आर्थिक रूप से मजबूत हो चुके हैं। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को कार्यक्रम में उपस्थित कराकर समाज के सामने प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।
महिला शक्ति को मजबूती — महिला कमांडो टीम का गठन
ग्राम धीवरा व करनौद में महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। महिलाओं को
टोपी
सीटी
वितरित की गई ताकि वे गांव में अनुशासन, सुरक्षा और जागरूकता का नेतृत्व कर सकें।
आदिवासी समाज ने लिया संकल्प
कार्यक्रम से प्रेरित होकर आदिवासी गोड़ समाज के लोगों ने संकल्प लिया कि—
अब गांव में अवैध शराब का निर्माण व बिक्री नहीं होगी
लोग स्वरोजगार से जुड़कर परिवार को मजबूत करेंगे
अपने बच्चों को सही शिक्षा और नशामुक्त वातावरण देंगे
पुलिस अधीक्षक के कार्यक्रम में आने से समाज में उत्साह और भरोसा बढ़ा।




