होली पर्व को लेकर जांजगीर पुलिस ने बुलाई शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील

रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा/लोकेशन-जांजगीर-चांपा

जहां होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जांजगीर पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में, दिनांक 01 मार्च 2026 को जांजगीर थाना परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे, तहसीलदार आर के मरावी एवं नायब तहसीलदार सृजल साहू मौजूद रहे।
अधिकारियों द्वारा होली सामग्री बेचने वाली दुकानों में मुखौटा नहीं बेचने को लेकर समझाइश दी गई। बैठक में क्षेत्र के सरपंच, कोटवार एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान होली पर्व में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से बचने, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, साइबर जागरूकता तथा नशे के दुष्प्रभावों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
होली पर्व के दौरान क्षेत्र में विशेष गश्त और निगरानी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।




