मालवाहक वाहनों में सवारी ढोना पड़ा भारी, जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लोकेशन-जांजगीर-चांपा/रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में यातायात नियमों की अनदेखी अब वाहन चालकों को भारी पड़ रही है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है।
विशेष चेकिंग के दौरान 3 पिकअप वाहन चालकों को मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाकर परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए इन वाहन चालकों से कुल 15 हजार 900 रुपये का समन शुल्क वसूला है।

इसके साथ ही पुलिस द्वारा ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट, तेज रफ्तार, बिना सीट बेल्ट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मालवाहक वाहन केवल माल ढुलाई के लिए होते हैं, सवारी के लिए नहीं। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
पुलिस ने साफ कर दिया है कि आगे भी ऐसे नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




