छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर को मिली डिजिटल सुरक्षा की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री ने किया साइबर थाना का वर्चुअल उद्घाट

रिपोर्टर (Reporter)
दीपक वर्मा
लोकेशन (Location)
जशपुर

प्रदेश में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में साइबर थाना का वर्चुअल उद्घाटन किया।
यह साइबर थाना सरगुजा संभाग का दूसरा साइबर थाना है, जिससे पूरे क्षेत्र में डिजिटल अपराधों पर कार्रवाई को मजबूती मिलेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम, मुख्य सचिव विकास शील सहित कई वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।


वहीं जशपुर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, डीआईजी एवं एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
साइबर थाना के शुभारंभ से ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित जांच और कार्रवाई संभव हो सकेगी।
साथ ही आम नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षा और त्वरित न्याय मिलने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button