नए साल पर जशपुर पुलिस अलर्ट — हुड़दंग किया तो होगी सख्त कार्रवाई

जशपुर पुलिस अलर्ट — न्यू ईयर 2026 सुरक्षा प्लान
दीपक वर्मा
नववर्ष 2026 के जश्न को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए जशपुर पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। 31 दिसंबर की रात को क्राइम फ्री रखने और शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतज़ाम किए हैं।
जशपुर पुलिस ने करीब 300 पुलिस कर्मियों और 50 से अधिक होमगार्ड जवानों को तैनात किया है। इंटरसेप्टर, स्पीड रडार और पेट्रोलिंग टीम लगातार शहर की सड़कों पर नज़र रखेंगी। वहीं, पिकनिक स्पॉट, होटल, ढाबा, रिसॉर्ट, पार्टी स्थल और दर्शनीय स्थलों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।


DJ सिर्फ निर्धारित समय और तय डेसीबल में ही चल सकेगा। नियमों के उल्लंघन पर DJ जप्त करने से लेकर वैधानिक कार्रवाई तक की जाएगी। धार्मिक स्थल और साइलेंट जोन में विशेष सतर्कता रहेगी, वहीं नशे में ड्राइविंग, तेज रफ़्तार और हंगामा करने वालों पर BNS और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
“नया साल खुशियों का है, हुड़दंग का नहीं। पुलिस अलर्ट है, कैमरे एक्टिव हैं और कानून पूरी तरह तैयार है। नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और नववर्ष 2026 को यादगार बनाएं।”
वहीं, पुलिस ने अपील की है कि आम नागरिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित तरीके से नववर्ष का स्वागत करें।




