जशपुर

नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी को जशपुर पुलिस ने गोवा से किया गिरफ्तार

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर/बागबहार

जशपुर पुलिस को ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी सफलता मिली है, नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला थाना बागबहार क्षेत्र का है, जहां 17 वर्षीय नाबालिक से गांव के ही 52 वर्षीय मिलराम तिर्की ने जंगल में बकरी चराने के दौरान दुष्कर्म किया था। वहीं लोकलाज के डर से पीड़िता ने किसी को भी कुछ नहीं बताया था, लेकिन गर्भवती होने पर परिजनों को इस घटना के बारे में पता चला। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया।

जहां घटना के बाद से आरोपी फरार था। जशपुर पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान टेक्निकल टीम और मुखबिरों से सूचना मिली कि आरोपी गोवा के फातोड़ा इलाके में एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहा है।

बस फिर क्या था, जशपुर पुलिस टीम तुरंत गोवा रवाना हुई और मझगांव बस स्टैंड के पास रेस्टोरेंट से आरोपी मिलराम तिर्की को गिरफ्तार कर जशपुर लाई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button