जशपुर

पिकप वाहन में झारखंड से ला रहे अवैध धान, जशपुर पुलिस ने पकड़ा

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर

जशपुर जिले के सरहदी इलाकों में अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई सामने आ रही है।
आज करीब 05 बजे चौकी ऊपरकछार पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध पिकअप को रोकने की कोशिश की, लेकिन ड्राइवर गाड़ी को पीछे करके भागने लगा। इस दौरान पुलिस टीम ने पिकप वाहन का पीछा कर ग्राम पोखरा टोली के पास वाहन को पकड़ा।

वहीं झारखंड नम्बर तलाशी पिकप वाहन की तलाशी लेने पर 65 बोरी, करीब 30 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया। पूछताछ करने पर ड्राइवर धान के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इस दौरान पकड़े गए युवकों के नाम शिवम् यादव और मनोज यादव बताए गए हैं।
पुलिस ने धान और वाहन को अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया है। ज़ब्त धान की कीमत लगभग 69 हजार रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि सरहदी राज्यों से अवैध धान की आमद रोकने जशपुर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, आगे भी जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button