
रिपोर्टर-जशपुर /लोकेशन-दीपक वर्मा
जशपुर से बड़ी और बेहद संवेदनशील खबर सामने आ रही है।
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित और सख़्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
वहीं इस जघन्य अपराध में शामिल एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

दरअसल पूरा मामला थाना बागबहार क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक 16 फरवरी की रात नाटक देखकर घर लौट रही एक नाबालिग बालिका को रास्ते में तीन युवकों ने रोक लिया।
आरोप है कि आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और पीड़िता को अचेत अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने पत्थलगांव और सीतापुर क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
सत्यप्रकाश यादव
पीताम्बर लहरे
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
वहीं तीसरा आरोपी चिन्हित कर लिया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।


इस पूरे मामले को लेकर डॉ. लाल उमेद सिंह, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर ने स्पष्ट कहा है कि—
“महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े अपराधों में जशपुर पुलिस पूरी संवेदनशीलता और सख़्ती के साथ कार्रवाई कर रही है।
दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”




