जशपुर

अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! ट्रक–दो पिकअप से 149 क्विंटल धान जब्त

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर
12/01/2026

जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी कार्रवाई…अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए, एक ट्रक और दो पिकअप वाहनों से 149 क्विंटल धान जब्त किया है। जब्त धान की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।

मामला चौकी आरा क्षेत्र का है,
जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि झारखंड से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश की जा रही है।

10 जनवरी की रात करीब 10 बजे ग्राम केतार के पास पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने संदिग्ध ट्रक क्रमांक JH-01-GF-0332 को रोका, तलाशी में ट्रक से 290 बोरी में 90 क्विंटल धान बरामद किया गया। चालक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद ट्रक समेत धान को जब्त कर जिला प्रशासन को सौंप दिया गया।

वहीं दूसरे मामले में 11 जनवरी की शाम ग्राम बोकी में घेराबंदी कर दो पिकअप वाहन पकड़े गए। पिकअप से कुल 126 बोरी में 59 क्विंटल धान मिला। दोनों चालक भी धान से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस तरह जशपुर पुलिस ने महज दो दिनों में एक ट्रक और दो पिकप से कुल 416 बोरी में 149 क्विंटल धान पकड़कर कार्रवाई की है।

शशि मोहन सिंह, एसएसपी जशपुर ने बताया “अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
अब तक 2100 क्विंटल से अधिक अवैध धान पकड़ा जा चुका है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।” सीमा से सटे जशपुर जिले में अवैध धान परिवहन पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है, और प्रशासन साफ संकेत दे चुका है कि बिचौलियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button