जशपुर

बरसात में नहीं टूटेगा किसी गांव से जशपुर का संपर्क, 130 करोड़ से बनेंगे 237 पुल

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – जशपुर
22/12/2025

बरसात में मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से जूझ रहे जशपुर जिले के लोगों को अब स्थायी राहत मिलने जा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के दो वर्षों के भीतर जिले को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है।
प्रदेश सरकार ने जशपुर जिले में 22 उच्चस्तरीय पुलों के निर्माण के लिए 109 करोड़ 09 लाख रुपये और 215 छोटे पुल-पुलियों के लिए 20 करोड़ 93 लाख रुपये की मंजूरी दी है।

इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण, वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में सालभर निर्बाध आवागमन संभव हो सकेगा।
बरसात के दिनों में गांवों का टूटने वाला संपर्क अब इतिहास बन जाएगा।

“हर साल बरसात में गांव का रास्ता बंद हो जाता था। अब पुल बनने से बच्चों, मरीजों और किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।”
क्षेत्रवासियों ने इस विकासात्मक पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जशपुर के विकास में मील का पत्थर बताया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button