खोखरा जेल में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, सभी बैरकों की सघन तलाशी

रिपोर्टर: दीपक / लोकेशन: जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा स्थित जिला जेल में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम औचक निरीक्षण और छापेमार कार्रवाई के लिए पहुंची। इस दौरान अधिकारियों ने जेल के सभी बैरकों की सघन तलाशी ली और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।



जांजगीर-चांपा के खोखरा जिला जेल में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान जेल परिसर के सभी बैरकों की बारीकी से तलाशी ली गई। साथ ही जेल की रसोई, परिसर और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का भी निरीक्षण किया गया।
इस छापेमार कार्रवाई में जिला प्रशासन की ओर से एडिशनल कलेक्टर, तहसीलदार सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पुलिस विभाग की ओर से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन में एएसपी उमेश कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सतरूपा तारम और सीएसपी जांजगीर योगिता बाली खापर्डे सहित पुलिस की टीम शामिल रही।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कैदियों के रहने की व्यवस्था, भोजन व्यवस्था और जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष में दो बार जेल का औचक निरीक्षण किया जाता है, इसी के तहत यह संयुक्त कार्रवाई की गई।




