कोरबा

कोरबा में 13 फीट का विशाल किंग कोबरा रेस्क्यू, वन विभाग और नोवा नेचर टीम की संयुक्त सफलता

कोरबा

जिले के पासरखेत गांव में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ग्रामीणों ने 13 फीट लंबे विशाल किंग कोबरा को देखा तो इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत सूचना वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी को दी गई।

रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी ने घटना की जानकारी डीएफओ श्रीमति प्रेमलता यादव को दी, जिनके निर्देश पर एसडीओ आशीष खेलवार और सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में टीम मौके पर पहुँची। टीम में एम. सूरज, सिद्धांत जैन और बबलू मारवा शामिल थे।

करीब डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान में किंग कोबरा बार-बार फुफकारता रहा, लेकिन टीम ने धैर्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ उसे सुरक्षित थैले में कैद कर जंगल में छोड़ दिया।

डीएफओ प्रेमलता यादव ने अपील की कि किंग कोबरा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत संरक्षित जीव है, इसलिए इसे नुकसान पहुँचाना अपराध है। किसी भी सांप को देखने पर लोग तुरंत वन विभाग या टोल फ्री नंबर 8817534455 पर सूचना दें।

किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषधर सांप है, जिसकी लंबाई 20 फीट तक हो सकती है। यह अन्य सांपों को खाकर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बिना वजह हमला नहीं करता, केवल खतरा महसूस होने पर आक्रामक होता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button