कल जांजगीर में जेपी नड्डा का आगमन

जनादेश परब को लेकर प्रशासन अलर्ट
यातायात व पार्किंग व्यवस्था को लेकर रूट डायवर्जन लागू
जांजगीर
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कल जांजगीर आगमन और छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “जनादेश परब: विश्वास, निर्माण, गौरव” राज्य स्तरीय कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ मंत्री, जनप्रतिनिधि एवं VVIP शामिल होंगे।
जेपी नड्डा के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जांजगीर–चांपा पुलिस द्वारा कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने हेतु रूट डायवर्जन लागू किया गया है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
19 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम में आने वाले आमजन, वीआईपी, मीडियाकर्मी एवं प्रशासनिक वाहनों के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में कुल 19 अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। पार्किंग स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी और वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करने की अपील की गई है।



रूट डायवर्जन लागू
कार्यक्रम के दौरान कुछ प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, वहीं वैकल्पिक मार्गों से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व रूट डायवर्जन की जानकारी लेकर ही घर से निकलें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पूरे कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी और चेकिंग पॉइंट लगाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करें, अनावश्यक भीड़ से बचें और यातायात नियमों का पालन करें।



