टेक्नोलॉजी

संसद में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पेश किया महाराष्ट्र का 4G–5G डेटा, लगभग शत-प्रतिशत 4G कवरेज हासिल

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसद में महाराष्ट्र की डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़े अहम आंकड़े प्रस्तुत किए। लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र राज्य लगभग शत-प्रतिशत 4G कवरेज हासिल कर चुका है और अब तेजी से 5G कनेक्टिविटी की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मंत्री के अनुसार, राज्य में अब तक करीब 1.64 लाख 4G और 40 हजार 5G बेस ट्रांससीवर स्टेशन (BTS) स्थापित किए जा चुके हैं। इससे शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी दूरसंचार सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

कोंकण क्षेत्र में नेटवर्क विस्तार पर विशेष जानकारी देते हुए श्री सिंधिया ने बताया कि पालघर जिले में 5,463 4G और 1,609 5G, ठाणे में 6,710 4G और 1,989 5G, रायगढ़ में 2,940 4G और 791 5G, रत्नागिरी में 2,292 4G और 465 5G, जबकि सिंधुदुर्ग जिले में 975 4G और 256 5G बीटीएस स्थापित किए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन के अनुरूप केंद्र सरकार देश के हर नागरिक को तेज, सुलभ और भरोसेमंद डिजिटल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में 5G नेटवर्क के और विस्तार से महाराष्ट्र समेत पूरे देश में डिजिटल सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button