जांजगीर-चांपा

अकलतरा में कबीर पंथियों ने निकाली विश्व शांति व नशा मुक्ति रैली

स्थान – अकलतरा
रिपोर्ट – मयंक

अकलतरा में कबीर पंथी समाज द्वारा विश्व शांति, नशा मुक्ति, अहिंसा और पंथ प्रचार के उद्देश्य से भव्य रैली निकाली गई। यह रैली स्टेशन परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में कबीर पंथी समाज के महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए।
रैली के दौरान हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर लोगों ने नशा मुक्ति, सामाजिक सद्भाव, अहिंसा और मानवता के संदेश दिए। कबीर साहेब के विचारों और वचनों के माध्यम से समाज को सही मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। पूरे शहर में रैली को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।

इस कार्यक्रम का आयोजन केडीवी मिशन एवं समस्त कबीर पंथी समाज जिला जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य समाज में शांति, भाईचारा और नशा मुक्त जीवन का संदेश फैलाना है। रैली के समापन पर कार्यक्रम स्थल पर संक्षिप्त सभा का आयोजन कर सभी से सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की अपील की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button