सक्ती

नेशनल प्राइड अवॉर्ड 2025 से सम्मानित हुए कमल किशोर पटेल,समाजसेवा और विधिक सहायता में उत्कृष्ट योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

लोकेशन – सक्ति जिला
दिनांक – 27/11/2025
रिपोर्टर – लाला उपाध्याय

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का मान बढ़ाने वाली बड़ी उपलब्धि सामने आई है। समाजसेवी एवं हाईकोर्ट अधिवक्ता कमल किशोर पटेल को उनकी दीर्घकालीन सामाजिक सेवाओं और जनहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए नेशनल प्राइड अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर देश के वरिष्ठ राजनेता एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं कमल किशोर पटेल को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। यह अवॉर्ड उन्हें गरीबों और जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता, ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य शिविरों का नियमित आयोजन, तथा किसानों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने जैसे बहुमूल्य कार्यों के लिए दिया गया है।

कमल किशोर पटेल वर्षों से चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए कार्यरत हैं। उनके द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों से अब तक सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित हुए हैं, जिन्हें समय पर इलाज, जांच और दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

एक हाईकोर्ट अधिवक्ता के रूप में वे किसानों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी देकर, मामलों में मार्गदर्शन कर, और निःशुल्क सहयोग प्रदान कर लगातार न्याय तक पहुंच आसान बना रहे हैं। उनकी यह पहल किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है।

वर्तमान में कमल किशोर पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जिला सक्ती के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मानव सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को अब राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है, जिससे पूरे क्षेत्र में गौरव और उत्साह का माहौल है।

यह सम्मान न सिर्फ कमल किशोर पटेल के कार्यों का सम्मान है, बल्कि सक्ती जिले के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button