ढूढरुडाड में कंवर समाज का वार्षिकोत्सव, CM साय ने की 40 करोड़ से अधिक विकास कार्यों की सौगात

दीपक वर्मा – कुनकुरी
ढूढरुडाड, जशपुर
कंवर समाज वार्षिकोत्सव-सीएम सौगात
जशपुर जिले के ढूढरुडाड से बड़ी खबर…
अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए।
कार्यक्रम ढूढरुडाड स्थित उत्तरीय क्षेत्र क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां मुख्यमंत्री साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि—
“आदिवासी समाज की संस्कृति और पहचान को सहेजते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर विकास जरूरी है।”
उन्होंने कंवर समाज के सामाजिक उत्थान के प्रयासों की सराहना की और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुल 40 करोड़ 25 लाख रुपए लागत के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
- 9 कार्यों का लोकार्पण – 13 करोड़ 56 लाख 86 हजार रुपए
- 9 कार्यों का भूमिपूजन – 26 करोड़ 68 लाख 97 हजार रुपए
सीएम साय ने कहा कि सरकार आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में कंवर समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया और समाज से जुड़ी मांगों एवं सुझावों को उनके समक्ष रखा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के सदस्य, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




