जांजगीर-चांपा

महापंचायत के निमंत्रण के लिए जांजगीर पहुंचे करनी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष—नारी अस्मिता और मानवाधिकार हनन पर बड़ा आंदोलन

रिपोर्टर – दीपक यादव
लोकेशन – जांजगीर-चांपा
दिनांक – 25 नवंबर 2025

जांजगीर-चांपा जिले में आज करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत का दौरा रहा। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों से मुलाकात कर आगामी 7 नवंबर को रायपुर में आयोजित होने वाली महापंचायत को सफल बनाने पर चर्चा की।

डॉ. शेखावत ने सर्व क्षत्रिय समाज को महापंचायत में शामिल होने के लिए पीला चावल देकर पारंपरिक निमंत्रण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह महापंचायत क्षत्रिय स्वाभिमान, नारी अस्मिता और समाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर आयोजित की जा रही है।

चर्चा के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि तोमर बंधु से जुड़े चल रहे जांच मामले में करनी सेना दखल नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जांच और न्यायालय के निर्णय का संगठन द्वारा सम्मान किया जाएगा। लेकिन जिस तरह से इस प्रकरण में पुलिस के कुछ जवानों पर मानवाधिकार उल्लंघन और महिलाओं के अपमान के आरोप लगे हैं, वह गंभीर विषय है और इसी को लेकर राज्य स्तर पर बड़ा निर्णय लेने महापंचायत का आयोजन किया गया है।

डॉ. शेखावत ने कहा कि महापंचायत में छत्तीसगढ़ ही नहीं, देशभर से क्षत्रिय समाज के लोग शामिल होंगे, और शासन-प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button