कबीरधाम
कवर्धा का पंडरीपानी आदिवासी छात्रावास: अधीक्षक गायब, निगरानी शून्य और छात्र खुले में नशा करते मिले

कवर्धा
बोड़ला ब्लॉक का पंडरीपानी आदिवासी छात्रावास अब सरकार की विफलता का सबसे शर्मनाक उदाहरण बन गया है। 50 सीटर छात्रावास की व्यवस्था पूरी तरह ढह चुकी है, अधीक्षक लगातार अनुपस्थित हैं और निगरानी शून्य है।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि छात्रावास में रहने वाले छात्र और छात्राएं न केवल मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, बल्कि हाल ही में कई छात्र खुले में नशा करते भी दिखाई दिए। यह स्थिति बच्चों की सुरक्षा और उनके शिक्षा के अधिकार के प्रति प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है।
छात्रावास की इमारत खस्ताहाल है, पानी और सफाई की व्यवस्था नगण्य है और मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। अधीक्षक की अनुपस्थिति और प्रशासन की ओर से नियमित निरीक्षण न होना बच्चों के लिए खतरे का सबब बन गया है।



