राष्ट्रीय

चांद के दीदार पर टिकी नजर: 21 मार्च को मन सकती है ईद-उल-फितर

मजान के पवित्र महीने के समापन के साथ देशभर में ईद-उल-फितर को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष भारत में ईद 21 मार्च को मनाए जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि यह पूरी तरह से चांद दिखने पर निर्भर करेगा। यदि 20 मार्च की शाम को शव्वाल का चांद नजर आता है, तो अगले दिन 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी, अन्यथा एक दिन आगे बढ़ सकती है।


ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, जो रमजान के पूरे महीने रोजा रखने के बाद खुशी और शुक्रिया अदा करने का दिन होता है। इस मौके पर सुबह विशेष नमाज अदा की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मस्जिदों और ईदगाहों में एकत्रित होते हैं।
त्योहार के दौरान जकात और फितरा देने की परंपरा भी निभाई जाती है, ताकि जरूरतमंद लोगों को भी इस खुशी में शामिल किया जा सके। इसके अलावा लोग नए कपड़े पहनते हैं, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं और घरों में सेवइयां व अन्य पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं।
प्रशासन और स्थानीय निकाय भी ईद को देखते हुए तैयारियों में जुट गए हैं, ताकि नमाज और त्योहार के दौरान सुरक्षा व व्यवस्था बनी रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button