ईंट भट्टे में मजदूरी से इनकार पर मजदूर का अपहरण, ठेकेदार समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन – डभरा | छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – लाला उपाध्याय
डभरा से इस वक्त एक बड़ी और गंभीर खबर सामने आ रही है…
जहां ईंट भट्टे में काम करने से मना करने पर एक मजदूर का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार,
मजदूर को अन्य प्रदेश के ईंट भट्टे में काम करने के लिए पहले ही रकम दी गई थी,
लेकिन जब मजदूर ने मजदूरी करने बाहर जाने से इनकार किया,
तो ठेकेदार ने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर मजदूर का अपहरण कर लिया।


इस मामले में पुलिस ने
नरेश कुमार टंडन, शिवा टंडन, कीर्तन खांडे, देवानंद भारद्वाज
और एक महिला आरोपी सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया है।
बताया जा रहा है कि
इस पूरे मामले की शिकायत पीड़ित मजदूर की पत्नी ने डभरा थाना में दर्ज कराई थी,
जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
फिलहाल पुलिस
अन्य राज्यों में मजदूर सप्लाई करने वाले नेटवर्क
और इस पूरे मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी हुई है।




