
रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे एक युवक के साथ मारपीट और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास मौजूद नकदी व मोबाइल लेकर फरार हो गए।
पीड़ित की पहचान नहरपारा निवासी गजालुद्दीन के रूप में हुई है, जो नागपुर जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। हमलावरों ने चाकू से सिर पर वार कर करीब आठ हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।
घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल जीआरपी पुलिस के स्तर पर एफआईआर दर्ज नहीं होने से यात्रियों में नाराजगी और असुरक्षा का माहौल है।




