आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध कोनी पुलिस का प्रहार

शांति व्यवस्था बनाए रखने दो बदमाशों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई
बिलासपुर
थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोनी पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोनी पुलिस ने दो आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा रहा है। संभावित अपराध को रोकने, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा शांति बनाए रखने के मद्देनजर पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए दोनों आरोपियों को प्रतिबंधित किया।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत जिन व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, उनके नाम इस प्रकार हैं—
(1) गोपी वर्मा, पिता श्रीलाल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना कोनी।
(2) विशाल वर्मा, पिता दिलहरण, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना कोनी।
कोनी पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों, गुंडागर्दी अथवा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।




