कोरबा
आरक्षक भर्ती शिकायतों के निराकरण हेतु 12–14 दिसंबर को कोरबा पुलिस ने हेल्प डेस्क स्थापित किया

रिपोर्टर संगम दुबे

कोरबा
जिला पुलिस कोरबा ने आरक्षक भर्ती परिणामों से संबंधित अभ्यर्थियों की शिकायतों के समाधान के लिए 12, 13 और 14 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया है।
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क दो शिफ्टों में संचालित होगी—
- सुबह 10:30 से 12:30 बजे
- दोपहर 3:30 से शाम 5:30 बजे
जिले के सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों और समय पर उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं।




