कोरबा डकैती कांड का खुलासा: गड़े खजाने की तलाश में पहुंचे थे आरोपी

तराई डांड डकैती कांड का खुलासा — 19 आरोपी सलाखों के पीछे
कोरबा
पुलिस ने तराई डांड क्षेत्र में हुई सनसनीखेज डकैती मामले का बड़ा खुलासा किया है। कई दिनों से पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी थी और मंगलवार को आखिरकार पुलिस ने इसका पर्दाफाश कर दिया। मामले में कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं कुछ आरोपी अब भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।

घटना के पीछे का कारण भी चौंकाने वाला है—दरअसल आरोपियों को शत्रुघ्न दास के घर में गड़ा हुआ खजाना और भारी मात्रा में नकदी होने की जानकारी मिली थी। इसी लालच में मुख्य आरोपी चंदकांत डिसेना ने अपने साथियों को जोड़ा और एक संगठित गिरोह तैयार किया। सभी आरोपी मिलकर रात में वारदात को अंजाम देने पहुंचे और वहां डकैती की घटना हुई।
पुलिस ने खुलासे में बताया कि आरोपियों के पास से 4 पहिया वाहन, देशी कट्टा, तलवार, रॉड जैसे हथियार और लगभग 65 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है।




