
रिपोर्टर:लाला उपाध्याय
लोकेशन:सक्ती
सक्ती जिले में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल कोटवार रथराम सिदार की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि होली के दिन गोरखापाली गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें कोटवार रथराम सिदार के साथ जमकर मारपीट की गई थी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


इधर घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के घर में आगजनी और तोड़फोड़ की भी घटना हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गांव में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।






